चित्रकूट जिले में सदर तहसील अंतर्गत पुरवा तरौहां गांव में मां कालिका देवी क्रीड़ा स्थल में कालिका देवी चैलेंज कप के समापन के बाद विराट इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चित्रकूट और अन्य जिलों से आए पहलवानों की दांव पेंच भरी कुश्तियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं।