चित्रकूट जिले में स्थित उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दो दिवसीय वर्ग सम्मेलन में आरएसएस प्रमुख ने महाकौशल प्रांत के स्वयंसेवकों को संबोधित किया। शताब्दी वर्ष की चर्चा में संघ प्रमुख ने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा का वर्णन भी किया। उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग अब इस संगठन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखने लगे हैं। ऐसा स्वयं सेवकों की कठिन तपस्या की बदौलत संभव हो सका है।