फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक मारने पर कार ट्रक में घुसी, युवक की मौत, दो अन्य घायल

बर्रा थानाक्षेत्र में रविवार रात कारगिल पेट्रोल पंप के सामने फ्लाईओवर पर ओवरटेक करने के दौरान ब्रेक मारने से कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। वहीं पीछे से आ रही दूसरी कार क्षतिग्रस्त कार से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सफर करते वक्त युवक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। खाड़ेपुर योगेंद्र विहार नई बस्ती निवासी पुताई करने वाले संजय राजपूत का इकलौता बेटा शिवम राजपूत (24) कार चालक था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें