फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रक से भिड़ी कार बुजुर्ग महिला की मौत, चार लोग घायल

वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे कानपुर निवासी श्रद्धालुओं की कार कानपुर-इटावा हाईवे पर मूढादेव गांव के पास रविवार सुबह बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में सामने से आए ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सिकंदरा सीएचसी में डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के बाबूपुरवा कालोनी निवासी मीरा सक्सेना (56) रविवार को किदवईनगर निवासी बेटी पूजा मिश्राऔर नाती-नातिन शमिष्ठा व उद्धव के साथ परिचित की कार से चालक रुद्रांश दुबे के साथ वृंदावन से आ रही थीं। कार सुबह 7 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे पर मूढादेव गांव के पास पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से भिड़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें