सविता समाज की बैठक रविवार को गांधी नगर मोहल्ला स्थित ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक में समाज के उत्थान पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पहले हम खुद को बदलें, तभी समाज बदलेगा। समाज बदलेगा तो उत्थान अपने आप होगा। सपा नेता व सविता समाज के सदस्य दिलीप सविता ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की तभी संभव है जब हम सभी में एकजुटता हो, लेकिन आज भी कहीं न कहीं कोई कसर समाज में जरूर है। जिसके चलते हम किसी न किसी कार्य में पीछे रह जाते हैं। ऐसे में सभी को एकजुट होने की जरूरत है। बैठक का संचालन कर रहे श्याम बाबू ने कहा कि आज हमें बदलने के जरूरत है, हम बदलेंगे तो समाज अपने आप बदलेगा। इस दौरान समाज के कई प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। विजन 2027 को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में गौरव शर्मा, शिवकंठ सविता, सभासद धर्मेद्र सविता, धर्मेंद्र, राहुल सविता, अंकुर सविता, मनीष, दीपक व सौरभ आदि मौजूद रहे।