फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसौल ओवरब्रिज के पास सड़क पर पड़ी केबिल हादसे को दे रही दावत

महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बा ओवरब्रिज कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक पतली केबिल कई दिनों से सड़क पर पड़ी हुई है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस केबिल में फंसकर दो दिन पहले एक साइकिल सवार गिरकर घायल हो गया था। इसी तरह की घटना कानपुर शहर में हुई थी जिसमें केबिल में फंसकर हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का आरोप है कि एनएचएआई के अधिकारी और कर्मचारी दिनभर इसी हाईवे से गुजरते हैं लेकिन सड़क पर गिरी केबिल पर किसी की नजर नहीं पड़ती। मामला गंभीर होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम का कहना है कि यह प्राइवेट केबिल हो सकती है उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें