फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो डंपरों की भिड़ंत, एक में लगी आग; चालक घायल

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद एक में आग लग गई। हादसा अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला धुंधे गांव के सामने हुआ। हादसे में एक चालक घायल हो गया, जबकि आग लगने के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर यातायात बाधित रहा। हादसा मंगलवार सुबह करीब चार बजे इटैली चौकी क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 277 पर हुआ। झांसी से इटावा की ओर जा रहा डंपर UP 79 AT 5978 अनियंत्रित होकर आगे खड़े दूसरे डंपर से पीछे से टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने डंपर से कूदकर अपनी जान बचाई। आग और धुआं देखकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें