फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से टॉफी लेकर घर लौट रहे बालक की दुग्ध वाहन से कुचल कर मौत

डेरापुर थाना क्षेत्र के महोई में रविवार सुबह तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने दुकान से घर लौट रहे बालक को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव वापस गांव लाए और डेरापुर- मंगलपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम व सीओ के समझाने के बाद करीब पौने चार घंटे बाद परिजन शांत हुए। महोई निवासी पंजक कुमार का बेटा सारतिक (6) रविवार सुबह 10 बजे के करीब घर से दुकान पर टॉफी खरीदने के लिए गया था। दुकान से घर लौटने के दौरान उसको डेरापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी बालक के परिजन को देने के साथ चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। परिजन बालक को इलाज के लिए सीएचसी डेरापुर ले गए। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर परिजन बालक को लेकर कानपुर जा रहे थे मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें