उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी है। जहाँ लोग घरों में हीटर और रजाई का सहारा ले रहे हैं, वहीं भीतरगांव कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय में रहने वाले आवारा कुत्तों के लिए यह समय जीवन और मृत्यु की जंग जैसा है। सोमवार की रात अलाव के पास एक अकेला कुत्ता अपने आप को ठंड से बचने का प्रयास करता दिखा।