भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार व सोमवार को एक महत्वपूर्ण चरण संपन्न हुआ। भीतरगांव ब्लाक के सभी मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना और पात्र नागरिकों को उनके नाम की जांच करने का अवसर प्रदान करना है।