फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसेमा विद्युत सब स्टेशन का फीडर केबल बॉक्स धमाके के साथ जला, सात घंटे आपूर्ति ठप

पसेमा विद्युत सब स्टेशन के फीडर केबल बॉक्स में शनिवार को दोपहर धमाके के साथ आग लगने से मशीन फुंक गईं। इससे सब स्टेशन के ग्रामीण फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। करीब सात घंटे के बाद नया केबल बॉक्स लगाकर आपूर्ति बहाल की गई।

पसेमा विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया शनिवार दोपहर 11:30 बजे फीडर के केबल बाक्स मशीन में तेज धमाका हुआ। धमाके के साथ केबल बाॅक्स जल गया। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। धमाके के समय सब स्टेशन के बाहर बरामदे में लाइनमैनों और विद्युत कर्मियों के साथ विद्युत आपूर्ति की समीक्षा चल रही थी। कुछ देर बाद कमरे के अंदर धुआं छटने पर जांच पड़ताल की गई। दो घंटे बाद आई मरम्मत टीम ने केबल बाॅक्स सुधारना शुरू किया, लेकिन पूरी तरह से बाॅक्स जल जाने से सही ही नहीं हो सका। इसके बाद नया केबल बॉक्स लगाकर कर करीब सात घंटे के बाद आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट भी गहराया रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें