फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

मेस्टन रोड तिलक हाल के सामने कांग्रेस और भाजपाइयों के बीच दो घंटे तक तू-तू मैं-मैं चली। पिछले दिनों कांग्रेस की ओर से पीएम मोदी के लिए अभद्रभाषा का प्रयोग करने पर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा और उत्तर व दक्षिण जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता विरोध जताने पहुंचे थे। वहीं कांग्रेसियों ने भी जवाब देने की तैयारी कर रखी थी जिसकी वजह से मामला बढ़ गया। पुलिस के इंतजाम के बावजूद भाजपाई तिलक हाल तक पहुंच गए। यहां सामने से कांग्रेसियों के आने से दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। भाजपाई मां का अपमान कांग्रेस की पहचान नारे लगा रहे थे तो कांग्रेसी वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाने लगे। भाजपा विधायक नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री सहित कई महिलाएं कांग्रेस शर्म करो, नारी अपमान बंद करो का नारा लगाते हुए कार्यालय तक पहुंच गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें