फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- सेना ने भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की ओर से भाजपा नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां करना उनके राजनीतिक संस्कारों को दर्शाता है। वह मंगलवार को महानगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सपा के राजनीतिक डीएनए की बात करते हैं, तो हमारा आशय दंगा, अराजकता और लूट की संस्कृति से होता है। सपा प्रमुख की ओर से उप मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यही सपा प्रमुख का असली डीएनए है। पीएम मोदी की 30 को प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने आए भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार कानपुर आ मोदी के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। पीएम के इस दौरे से शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। पीएम यहां पर करीब 22,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात जनता को देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें