फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को भाजपा ने किया सम्मानित

शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Mar 2025 11:36 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को भाजपा की दक्षिण और उत्तर जिला इकाइयों की ओर से महिला सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सा, उद्योग, व्यापार, इंजीनियर, प्रोफेसर, आर्किटेक्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह व दीपू पांडेय ने सभी का आभार जताया। महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि मोदी सरकार ने महिला हित के लिए कई कदम उठाए हैं। उत्तर क्षेत्र के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी स्वरूप माना गया है। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व पूनम कपूर ने की। संचालन पलक सिंह व अवधेश सोनकर ने किया। कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, स्वप्निल वरुण, अनीता गुप्ता, डॉ. वीना आर्या पटेल, रघुनंदन भदौरिया, रीता शास्त्री, पुष्पा तिवारी, सरोज सिंह राम बहादुर यादव, मनीष त्रिपाठी अनीता सोनी सुनीता गौड़, आनंद मिश्रा,जनमेजय सिंह, अनुपम मिश्रा, रोहित साहू, प्रमोद विश्वकर्मा आदि उपस्थिति रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें