फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरहर का जलाशय सगरा तालाब सूखने से मवेशियों के हलक भी सूखने लगे, जल संकट गहराया

भीतरगांव क्षेत्र के प्रमुख जलाशयों में शुमार बिरहर गांव का सगरा तालाब इस भीषण गर्मी में पूरी तरह जवाब दे गया है। तालाब की ताली तक पानी पूरी तरह सूख चुका है। इस जल संकट का सबसे बुरा असर आसपास के गांवों के मवेशियों और पालतू पशुओं पर पड़ रहा है। बेजुबानों के लिए पीने के पानी का कोई दूसरा सहारा न होने के कारण ग्रामीणों के सामने पशुपालन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। स्थानीय निवासियों में इस स्थिति को लेकर भारी चिंता है, क्योंकि तालाब के सूखने से भूगर्भ जल स्तर पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें