बिकरू कांड में एक और आरोपी अखिलेश उर्फ छोटू शुक्ला को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने अखिलेश की सशर्त जमानत याचिका मंजूर कर ली है। बिकरू में 2 जुलाई 2020 में पुलिस टीम विकास दुबे के घर दबिश देने गई थी जिस पर विकास ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इसमेंं सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। विकास दुबे भागने में सफल हो गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास दुबे समेत छह आरोपियों को अलग-अलग मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इसी मामले में अब भी कई आरोपी जेल में बंद हैं। मुकदमे की सुनवाई माती कोर्ट में चल रही है। इनमें से एक अखिलेश उर्फ छोटू शुक्ला की ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। अखिलेश के अधिवक्ता लालमणि सिंह ने याचिका पर सुनवाई करते हुए तर्क रखा कि पुलिस ने एकतरफा विवेचना की है।