महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना परिसर से कुछ दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने कानपुर में तैनात रेलवे कर्मचारी की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रेलवे कर्मचारी मनोज कुमार पुत्र संतोष यादव निवासी थरियांव फतेहपुर जो की कानपुर में ट्रैकमैन के पद पर तैनात है गंभीर रूप से घायल हो गए है।