फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी बोले- जिले में भाजपा को स्थापित करने में देवी बख्श की खास भूमिका रही

शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Feb 2026 09:19 PM IST

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को दिवंगत पूर्व सांसद देवी बख्श सिंह के राजधानी मार्ग सब्जी मंडी स्थित आवास पर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर शोक जताने के साथ उन्हें सांत्वना दी। पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा को स्थापित करने में देवी बख्श सिंह की खास भूमिका रही है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। उनके साथ भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा भी मौजूद रहीं। मालूम हो कि लगातार तीन बार सांसद रहे देवी बख्श सिंह (85) का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। मंगलवार को मिश्रा कॉलोनी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी भूपेंद्र चौधरी बुधवार को भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा के साथ राजधानी मार्ग सब्जी मंडी स्थित पूर्व सांसद देवी बख्श सिंह के आवास पर पहुंचे। दिवंगत पूर्व सांसद के बेटे उदयवीर सिंह व अन्य परिजनों का हालचाल लिया। देवी बख्श सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश का बजट आम आदमी के लिए होगा, जिसमें सभी को समाहित किया गया है। इसके बाद वह लखनऊ रवाना हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें