फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बरईगढ़ PHC में डॉक्टर नदारद, सफाई कर्मी के भरोसे चल रहा अस्पताल

प्रसून शुक्ला Updated Sat, 23 May 2026 08:38 PM IST

भीतरगांव विकास खंड के बरईगढ़ गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल का संचालन लगभग सफाई कर्मी के भरोसे हो गया है। रोजाना वही समय पर अस्पताल का ताला खोलता है और मरीजों के आने पर मौजूद रहता है। जब कोई मरीज इलाज कराने पहुंचता है तो उसे डॉक्टर की जगह सफाई कर्मी ही मिलता है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार मरीजों को यही जवाब दिया जाता है कि “डॉक्टर साहब अभी-अभी गए हैं।” लगातार बनी इस स्थिति से क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों या दूर के सरकारी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। इससे आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें