फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया

श्रमिक संघों ने बुधवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रमिक संघों ने मंगलवार को आयुध फैक्टरियों के बाहर प्रदर्शन कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। कहा गया कि सरकार की श्रमिक और कर्मचारी नीतियों के विरोध में हड़ताल की जा रही है। बैंक, एलआईसी समेत वित्तीय संस्थान में भी बंदी होने का दावा किया गया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच कानपुर के संयोजक असित कुमार सिंह की अगुवाई में कालपी रोड स्थित आयुध निर्माणी कानपुर और फील्ड गन फैक्टरी के गेट पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार की नीतियां मजदूरों और कर्मचारियों में भेद पैदा कर धनपतियों के हितों को पूरा करने का काम कर रही है। सरकारी उद्योगों का निगमीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें