फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया सांसद सनातन पांडेय बोले- ब्राह्मणों का हित और सम्मान सपा में सुरक्षित

सपा महानगर इकाई के बैनर तले सोमवार को किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज का सबसे अधिक उत्पीड़न भाजपा कार्यकाल में हुआ है। ब्राह्मणों का सम्मान और हित समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है। सपा छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने समाज से अपने अधिकारों और ताकत के प्रति जागरूक होने तथा एकजुट होकर सरकार को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया। कहा कि आजादी के बाद से ब्राह्मण समाज के नेताओं ने जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भगवान राम मंदिर में चंदे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे को उठाकर देश का ध्यान आकर्षित किया है और वह निडर नेता हैं। कार्यक्रम संयोजक किदवईनगर क्षेत्र प्रभारी सुधांशु मिश्रा रहे। सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनीद्र शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक मोहम्मद हसन रूमी, प्रदेश सचिव आशीष चौबे, पूर्व विधायक सतीश निगम, अपर्णा जैन, केके शुक्ल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें