फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों पर बरसे अंक, अविका के 99.8 फीसदी नंबर, बोलीं- आईआईटी से करना चाहतीं हैं बीटेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के पहले बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। मेधावियों के अंक अंग्रेजी और सर्वश्रेष्ठ चार विषयों के अंकों के आधार पर जारी किए हैं। डीपीएस आजादनगर की छात्रा अविका अग्रवाल ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कोमिया एकेडमी के छात्र अनुज को 99.4 फीसदी अंक मिले हैं। आईआईटी से बीटेक करना चाहतीं अविका सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में डीपीएस आजादनगर की अविका अग्रवाल ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अविका ने सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ अपने माता-पिता को दिया। अविका ने कहा कि टाइम टेबल बनाकर अधिकतर पढ़ाई की है। वह भविष्य में आईआईटी से सीएस ब्रांच से बीटेक करना चाहती हैं। इसके बाद वह इसरो में शोध या यूपीएससी पास करके सिविल सेवा में अपना योगदान देना चाहती हैं। अविका के पिता अर्पित अग्रवाल वर्तमान में एचएएल में चीफ इंजीनियर और मां लवी कौशल अग्रवाल एमएमआईटी औरैया में लेक्चरर के पद पर नियुक्त हैं। अविका ने अंग्रेजी में 100, गणित में 100, सोशल साइंस में 100, हिंदी में 99 और एआई में 100 अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें