फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कल्याणपुर-बिठूर रोड तिराहे पर ऑटो चालकों में बीच सड़क चले लात-घूंसे

सवारी बैठाने को लेकर कल्याणपुर-बिठूर रोड तिराहे पर रविवार को ऑटो चालकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीच सड़क हुई मारपीट के दौरान ट्रैफिक पुलिस तमाशबीन बनी रही। जानकारी के अनुसार, ऑटो स्टैंड पर सवारी को पहले अपनी गाड़ी में बैठाने की होड़ में चालकों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। चालकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें