जीटी रोड हाईवे के मंधना चौराहे पर लेन पर ऑटो चालकों और ठेली वालों ने कब्जा कर रखा रखा है। मामले में ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाने की पुलिस ने आंखे मूंद रखी है। चौराहे पर ही ट्रैफिक पुलिस का बूथ है और मात्र 60 मीटर की दूरी पर बिठूर थाने की मंधना चौकी है। इसके बावजूद चौराहे पर फलों की ठेलिया, फास्ट फूड के खोमचे और आइसक्रीम की गाड़ियों का कब्जा रहता है। ऑटो चालकों की तो इतनी मनमानी है कि मंधना क्रासिंग की तरफ हाईवे की दो लेन की सड़क पर पूरी तरह से कब्जा किये है। अगर कोई स्थानीय नागरिक या वाहन चालक इन अतिक्रमणकारियों से विरोध दर्शाता है तो ये लड़ने को तैयार हो जाते हैं। अगर हाईवे पर कोई घटना हो जाये तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।