फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मोमोज के पैसे मांगने पर हुआ विवाद, दो युवकों ने ठेला संचालक पर खौलता तेल फेंका

शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Dec 2025 10:27 PM IST

रावतपुर के मसवानपुर तिराहे पर मंगलवार शाम को मोमोज के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। दो युवकों ने ठेला संचालक पर कढ़ाही में रखा खौलता तेल फेंक दिया। इससे ठेला संचालक झुलस गया। रावतपुर मसवानपुर निवासी शिवसेवक शर्मा ने तहरीर दी है। बताया कि मसवानपुर तिराहे पर मोमोज का ठेला लगाते हैं। मंगलवार शाम दो युवक उनके ठेले पर मोमोज खाने पहुंचे। खाने के बाद युवकों ने सौ रुपये दिए जबकि 115 रुपये हुए थे। वह पैसे बाद में देने की बात कही। विरोध किया तो दोनों युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्साए युवकों ने ठेले पर रखा कढ़ाही से खौलता तेल शिवसेवक पर फेंक दिया। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े तो दोनों लोग भागने लगे। लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा मौके से भाग गया। थाना प्रभारी रावतपुर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें