बेटियां ठान लें तो उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। आपको गुड व बैड टच को समझना होगा। आपकी चुप्पी शोहदों के हौसला बढ़ाती है। उनमें डर तब पैदा होगा जब आप हर गलत हरकत का विरोध करेंगी। ये बातें पड़री-लालपुर गांव में शुक्रवार को आयोजित नारी सुरक्षा कार्यक्रम में साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने महिलाओं और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं।