उच्च न्यायालय के निर्देश पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी को कालातीत और कराए जा रहे चुनाव को असंवैधानिक घोषित किया है। इसके बाद भी सोमवार को चुनाव कराए जा रहे हैं। एक पक्ष ने एडीएम सिटी, डीसीपी साउथ और इंस्पेक्टर बाबूपुरवा से मुलाकात करके डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश की जानकारी दी। इस पर उन्होंने दूसरे पक्ष को बुलाया। दो महीने बाद चुनाव कराने के लिए मौखिक रूप से कहा पर दूसरा पक्ष नहीं माना। हालांकि अफसरों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।