कानपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित कंपनी अल्फा लावाल के प्रतिनिधियों ने विभिन्न ट्रेड के छात्रों का साक्षात्कार लिया। इस अवसर पर अलग-अलग पॉलिटेक्निक संस्थानों से आए छात्रों ने उत्साह के साथ भागीदारी की और रोजगार पाने के लिए अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया।