गोविंदनगर स्थित डीबीएस कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें 120 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, भाला फेंक, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, चेस, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन समेत अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। 400 व 800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में आकाश प्रथम रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम जितेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर व मशाल जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने मोबाइल और मैदान में खेले जाने वाले खेलों में खिलाड़ियों को फर्क समझाया। निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन प्रो. सुनील उपाध्याय, डॉ. अनुज कुमार वर्मा ने किया। मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुनील पांडेय, डॉ. केके श्रीवास्तव, डॉ. पीएस त्रिपाठी, डॉ. आरके त्रिपाठी, डॉ. सीएम सक्सेना, डॉ. अर्चना शुक्ला, डॉ. शैलेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। यह रहा परिणाम 100 मीटर दौड़ में अभिषेक विश्वकर्मा व समीक्षा और 200 मीटर दौड़ में सेजल प्रथम रहीं। बैडमिंटन पुरुष युगल वर्ग में उत्कर्ष श्रीवास्तव-उत्कर्ष सिंह और मिश्रित युगल वर्ग में प्रतिष्ठा गुप्ता-उत्कर्ष श्रीवास्तव प्रथम रहे। चेस में विवेक तिवारी व समीक्षा विजेता रहीं। खो-खो में रोहित सिंह चौहान की टीम ए विजेता बनी। कबड्डी में सुंदरम टीम विजेता रही। लंबी कूद में सानिया सिंह, भाला फेंक में अभिषेक सिंह, गोला फेंक में यश उपाध्याय विजेता बने।