केसीएएस सीपीई स्टडी सर्कल ऑफ सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एआई, जीपीटी (जेनरेटिव प्री-ट्रेंड ट्रांसफॉर्मर) और जीएसटी एमनेस्टी स्कीम 2024 पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एआई और जीपीटी से सीए अपना कामकाज सरल कर सकते हैं। मुख्य वक्ता सीए ध्रुव सेठ ने बताया कि एआई और जीपीटी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के पेशेवर जीवन को सरल और प्रभावी बना सकते हैं। एआई की मदद से बैंक स्टेटमेंट का तेज और सटीक विश्लेषण किया जा सकता है। एआई के जरिये समय को बचाया जा सकता है। नोटिसों के त्वरित और प्रभावी उत्तर तैयार करने के साथ ऑडिट प्रोग्राम और रिपोर्ट्स बनाने में मदद ली जा सकती है।