फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीसी केबल डालने से आठ घंटे गुल रही 12 मोहल्लों की बिजली

राजधानी मार्ग पर मंगलवार को विद्युत विभाग ने सुबह से शाम तक नई एबीसी केबल डालने का काम कराया। इसकी वजह से सुबह 10 से शाम छह बजे तक आठ घंटे 12 मोहल्लों की बिजली गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह पानी का संकट भी गहराया रहा। एसडीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को राजधानी मार्ग के पोनी रोड तिराहे से लेकर कंचन नगर मोड़ तक करीब पांच सौ मीटर लंबी नई एबीसी केबल डालने का कार्य कराया गया। इस कारण फीडर नंबर एक व दो के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला कंचन नगर, आदर्श नगर, मंशाखेड़ा, रामनगर, गांधी नगर, आजाद नगर, ठाकुरखेड़ा, अली नगर, गायत्री नगर, अंबिकापुरम, भातू फार्म, राजधानी मार्ग समेत 12 मोहल्लों की बिजली कटी रही। शाम छह बजे आपूर्ति चालू की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें