भारती महिला उद्यमी परिषद और वी हेल्प क्लब की ओर से लाजपतनगर स्थित हॉल में आर्ट फिएस्टा दिवाली बाजार का आयोजन किया गया। उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी और आईआईए अध्यक्ष सुचेता वाही ने किया। प्रदर्शनी में लगभग 50 स्टॉल लगाए गए। इसमें हस्तशिल्प से बनी डिजाइनर ज्वैलरी, डिजाइनर कपड़े, गृह सज्जा, पेंटिंग्स, चॉकलेट, आर्टिफिशियल फ्लॉवर्स आदि के स्टॉल रहे। प्रदर्शनी में कानपुर प्लॉगर्स एसोसिएशन की ओर से गाय के गोबर, दूध, दही, घी, मूत्र मिलाकर पंच गव्य तैयार गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को लोगों ने खूब पसंद किया। इस मौके पर शिवम चौरसिया, पद्मा शुक्ला, जया राजपूत, शशि ठाकुर, लता यादव, मधु सिंह, अनीता रस्तोगी, राधिका शुक्ला, मंजू निगम, विमला, शशि द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।