आईआईटी कानपुर में चल रही वार्षिक खेल प्रतियोगिता उद्घोष में हिस्सा लेने देशभर से 450 कॉलेजों के 2500 से अधिक छात्र-छात्राएं आए हैं। शनिवार को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी नई दिल्ली और वाईएमसीए फरीदाबाद के बीच खेले जा रहे कबड्डी मुकाबले में मैच के अंकों को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच तू तू -मैं मैं से शुरू हुआ बवाल बाद में मारपीट में बदल गया।इस बीच टीम के खिलाड़ियों ने वहीं पड़ी कुर्सियां उठाकर एक दूसरे पर फेंकना शुरू कर दिया।