कानपुर में तकनीकी संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित कर नए विचार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी कानपुर में विशेष समन्वय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री राकेश सचान, आईआईटी निदेशक प्रो. मुनींद्र अग्रवाल, डॉ. हैरिक विन और डिप्टी डायरेक्टर बृजभूषण भी मौजूद रहे।