यज्ञ के बिना सृष्टि की कल्पना असंभव है। जिस घर में नारी का सम्मान होता है उस घर में मां लक्ष्मी निवास करती हैं। यह बातें वसंत विहार नौबस्ता में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को शांतिकुंज हरिद्वार से आए राजेंद्र द्विवेदी ने कहीं। हरिद्वार से आए राजेंद्र द्विवेदी, डॉ. डी पेटल व दीपक बघेल ने भजन सुनाए। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, गिरीश चंद्र तिवारी, जसविंदर सिंह, सुरेश सचान, अशोक मिश्रा, प्रीति तिवारी, अनुराधा मिश्रा, कमलेश उपाध्याय मौजूद रहे।