सहजनी स्थित महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रतिभा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दसवीं और बारहवीं कक्षा के सीबीएसई के नगर में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को शॉल ओढाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह की शुरुआत गायत्री वंदना से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि व विद्यालय के संस्थापक निदेशक पुरुषोत्तम नारायण शुक्ल का स्वागत किया गया। समारोह में इंटरमीडिएट के कुलदीप सिंह ने 94.6 फीसदी अंक अर्जित कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, वहीं हाईस्कूल के ऋतिक चौहान ने 93.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। दोनों मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।