फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन गंगा पुल पर दो घंटे तक लगा डेढ़ किमी. लंबा जाम

नवीन गंगा पुल के शुक्लागंज मोड़ पर रास्ता संकरा होने से सोमवार को सुबह 10 बजे यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से जाम लग लग गया। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राजधानी मार्ग पर पोनी रोड तिराहे तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। सुबह के समय जाम लगने से नौकरीपेशा लोगों व छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 11 बजे खुलवाया, तब यातायात सामान्य हो सका। नवीन गंगा पुल के शुक्लागंज मोड़ पर सुबह करीब 10 बजे जाम लग गया। इस बीच जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से जाम की समस्या बढ़ने लगी। कुछ ही देर में राजधानी मार्ग पोनी रोड तिराहे तक वाहनों की कतार लग गई। एक घंटे तक लगे जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गलत तरीके से घुसे वाहन सवारों को हटाकर जाम खुलवाया। मालूम हो कि पुल मोड़ के पास मार्ग बेहद संकरा है। इसके अलावा बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर के पास मनोहर नगर कट की ओर उल्टी दिशा से मुड़ने वालों के कारण आए दिन जाम लगता है। वहीं, लोगों का कहना रहा है कि एक और नया पुल बनने में अभी कई वर्ष लग जाएंगे। ऐसे में रोजाना जाम की समस्या से राहत के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रशासन को प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें