कानपुर के अरबपति इत्र कारोबारी पीयूष जैन के अलग-अलग ठिकानों पर अब तक हुई छापेमारी में 257 करोड़ से ज्यादा कैश और भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद की गई है. साथ ही कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं. 50 घंटे से भी ज्यादा लंबी पूछताछ के बाद रविवार को पीयूष जैन को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद पीयूष की पहली रात कानपुर के काकादेव थाने में गुजरी.