प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में गुहार लगाने कांशीराम ट्रामा सेंटर से निकाली गई नर्सें पहुंची। नर्सों ने कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि पिछले चार महीने से काम करने के बावजूद उन्हें वेतन नहीं मिला है और वेतन की मांग करने पर उन्हें बिना किसी नोटिस के अस्पताल से निकाल दिया गया। मामले की शिकायत करने पहुंची नर्सों को अब सिर्फ सीएम योगी से ही न्याय की उम्मीद है।