पैसा जमा कराने के बावजूद कई-कई साल से रजिस्ट्री के लिए भटक रहे केडीए के आवंटियों के लिए खुशखबरी है। केडीए वीसी के. विजयेंद्र पांडियन ने 30 दिनों में ऐसे सभी आवंटियों की रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इसके अगले चरण में रजिस्ट्री करा चुके आवंटियों को कब्जा दिलाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। इसके लिए वीसी ने बकाया रजिस्ट्रियों की साप्ताहिक समीक्षा शुरू करा दी है।