अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति शो में बहुत से ऐसे सवाल भी होते हैं जिनका जवाब देना कई कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किल हो जाता है और वह शो को बीच में ही छोड़ देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के शिवम राजपूत की किस्मत के साथ जहां वो एक करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए और 50 लाख की राशि के साथ ही उन्होंने अपनी जीत के सफर को खत्म किया। जानिए शिवम राजपूत से ही कैसा रहा उनका केबीसी 12 का अनुभव।