कानपुर में अवैध निर्माणों के खिलाफ जारी अभियान में KDA ने सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी के आसपास रोड की जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों को गिरा दिया। इस दौरान लोगों ने KDA की कार्रवाई का जमकर विरोध किया। विरोध को देखते हुए KDA ने अपनी कार्यवाई को पूरी फोर्स के साथ अंजाम दिया। हालांकि, कानपुर विकास प्राधिकरण की वीसी जयश्री भोज को शहर में अवैध निर्माण को पूरी तरह से खत्म नहीं कर पाने का अफसोस है।