फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast Update: डॉ. शाहीन को लाया जाएगा लखनऊ-कानपुर, खुलेंगे धमाके से जुड़े कई राज

फरीदाबाद में विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ी गई जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की पूर्व फैकल्टी डॉ. शाहीन को एनआईए मंगलवार को लखनऊ और कानपुर ले जा सकती है। जांच एजेंसियां उससे कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ करेंगी—जिनमें चोरी हुई पुरानी कारें, संवेदनशील इलाकों में मिले संदिग्ध मोबाइल नंबर तथा उससे जुड़े नेटवर्क शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, डॉ. शाहीन को कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों शहरों में लाया जाएगा। जांच अधिकारी उसके संपर्कों, गतिविधियों और उससे जुड़ी 13 किशोरियों के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाएंगे। मेडिकल कॉलेज, एनजीओ और अन्य संवेदनशील स्थानों पर उसके कनेक्शन की पड़ताल भी की जाएगी। खुफिया विभाग, एलआईयू और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हैं।

दिल्ली धमाके के बाद शहर में संदिग्धों तथा डॉ. शाहीन से जुड़े लोगों की जांच तेज कर दी गई है। उसके एनजीओ से संबंधित लोगों के आधा दर्जन से ज़्यादा फर्जी बैंक खाते सामने आए हैं। आशंका है कि इन खातों का उपयोग धन को अवैध तरीके से खपाने में किया गया।

एजेंसियों की जांच में पता चला कि कुछ बैंक खातों में लगातार लेनदेन हुए, जो यूपी, फरीदाबाद आदि क्षेत्रों की किशोरियों और दिहाड़ी मजदूरों के नाम पर निकले। जब इन खाताधारकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे एक तय माहाना रकम देने के बदले खाते खुलवाए गए थे। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि खातों में कितनी और कब धनराशि जमा हुई। एजेंसियां आशंकित हैं कि बाहरी फंडिंग इसी माध्यम से निकालकर उपयोग की गई। पैसे के स्रोतों की जांच जारी है।

रविवार को जांच टीमों ने गम्मू खां हाता क्षेत्र में तलाशी और पूछताछ की, जहां बड़ी संख्या में कश्मीर से आए लोग मेवा और गर्म कपड़ों का व्यापार करते हुए रह रहे हैं। इन सभी के पहचान दस्तावेज लेकर सत्यापन किया जा रहा है। सोमवार को दो संदिग्धों से पूछताछ की गई। कई स्थानीय लोगों ने लालच में बिना सत्यापन किरायेदार रख लिए थे, जिन्हें अब खोजा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें