कानपुर के प्रोफेसर विद्या मर्डर केस की गुत्थी हर दिन उलझती जा रही है। प्रोफेसर विद्या की फैकल्टी और समाजसेवी संगठन के साथ 100 से ज्यादा स्टूडेन्ट्स शुक्रवार को कानपुर के एसएसपी ऑफिस पहुंचे। यहां इन लोगों ने सीधे तौर पर विद्या की मौत के लिए आईआईटी प्रोफेसर डॉ. संजीव दयाल को ही जिम्मेदार ठहराया। कानपुर के ट्वीन टॉवर कल्यानपुर में एक महीने पहले प्रोफेसर संजीव दयाल और उनकी पत्नी विद्या दयाल अपार्टमेंट में बंद पाये गये थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची कल्यानपुर पुलिस ने दोनों को बाहर निकाल कर हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया था।