कानपुर के बिठूर इलाके में दबंग प्रधान और इलाके के रहनेवाले सूरज के बीच रास्ते पर बिछे खड़ंजे के बाद हुए विवाद में मामला इतना बिगड़ा कि हालत रेप और हत्या की कोशिश तक पहुंच गए। ऐसी हालत में बिठूर पुलिस ने जो किया उसे बेशर्मी कहा जाए या बेवकूफी ये समझ से परे है। पुलिस ने एम्बुलेंस मंगाने की जरूरत नहीं समझी और आधी रात को घायलों को एक टैम्पो पर लदवाकर जिला अस्पताल से आठ किलोमीटर दूर बारासिरोही प्राथमिक अस्पताल में मेडिकल के लिए भेज दिया।