फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंची ATS, डॉ. शाहीन के नियुक्ति पत्र और अभिलेख खंगाले

Video Desk, Amar Ujala Updated Tue, 11 Nov 2025 10:14 PM IST

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एल-29 आवास से कभी डॉ. शाहीन का नाम जुड़ा था, जो अब एटीएस की जांच के घेरे में है। मंगलवार सुबह लखनऊ एटीएस की टीम कानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंची और रिकॉर्ड रूम से डॉ. शाहीन की नियुक्ति पत्र और अन्य अभिलेख खंगाले। एटीएस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन में दिनभर हड़कंप मचा रहा।

जानकारी के मुताबिक, डॉ. शाहीन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फार्मा विभाग में प्रवक्ता के पद पर तैनात थीं। वर्ष 2013 से वे बिना किसी सूचना के लापता थीं। शासन ने लंबी गैरहाजिरी के बाद वर्ष 2021 में उन्हें बर्खास्त कर दिया था। कॉलेज के रिकॉर्ड में उनके पति का नाम जफर हयात दर्ज है। बताया जा रहा है कि 2015 में उन्होंने जफर से तलाक ले लिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें