फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सामुदायिक शौचालय निर्माण के विरोध में उतरा वाल्मीकि समाज

शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jan 2025 08:29 PM IST

तिरंगा तिराहे के पास बनने वाले सार्वजनिक शौचालय के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोग भी उतर आए हैं। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन स्टेनो को सौंपते हुए वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट की जमीन होने का दावा करते हुए निर्माण रुकवाए जाने की मांग की। निर्माण न रुकने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। वाल्मीकि समाज के दिवारी लाल ने बताया कि तिरंगा तिराहे के पास जिस जमीन पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है, उस पर कई दशक पहले से अपने पूर्वजों को दफन करते चले आ रहे हैं। राजस्व अभिलेखों में भी यह जमीन श्मशान घाट में दर्ज है। वर्ष 2014 में इस जमीन के पास से होकर पक्के नाले का निर्माण कराया गया था, तब समाज के लोगों ने कई दिनों तक अनशन किया था। तत्कालीन ईओ ने आश्वासन दिया था नाला निर्माण के अलावा श्मशान घाट की जमीन के सामने पक्का निर्माण नहीं कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें