कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में पुलिस और बाइक चोर गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइकें बरामद की हैं और अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ में जुटी है।