फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर, मुक्त कराई जमीन

ग्राम भोजपुर निगोह में ग्राम समाज की वेशकीमती भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व तथा पुलिस टीम ने जेसीबी चलाकर हटवा दिया और जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। ग्राम भोजपुर निगोह निवासी प्रमोद ग्राम समाज की भूमि पर नींव भरकर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी से शिकायत की थी। शिकायत पर प्रशासन ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच में कब्जे की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्ति को निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए, लेकिन कब्जा न हटाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। मंगलवार को नायब तहसीलदार रामप्रकाश के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से नींव तथा बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक आतोष चौहान, लेखपाल जितेंद्र भार्गव, शिवम चंदेल, हरनरायण सिंह, गौरव तथा उपनिरीक्षक हरिकृष्ण सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर यदि दोबारा कब्जा किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें