पश्चिमी बाईपास पर स्थित प्रसिद्ध लाला मोटर्स स्पेयर पार्ट्स की दुकान में गुरुवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में दुकान में रखा एक करोड़ रुपये का सामान जल गया। आग बुझाने के लिए तीन जिलों की दमकल प्रयास कर रहीं है। खबर लिखे जाने तक जेसीबी से गोदाम की दीवार तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित अखिलेश गुप्ता की लाला मोटर्स की दुकान से अचानक धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। दुकान के अंदर स्पेयर पार्ट्स के साथ-साथ एक कार भी खड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुरेश मलिक, कोतवाल कोतवाल कपिल दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा सैकड़ों लोग भी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।